Dr Shafali Garg

icon Customer care

+91 9540329351

+91 9910112346

ज्योतिष” भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है, और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है।

पेड़ों की जड़ से उपाय :

ज्योतिष के अनुसार रत्न पहनने से बहुत से शुभ फलों को हम अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। ठीक यही काम हम पेड़ों की जड़ों को धारण करने से भी प्राप्त कर सकते हैं। अलग-अलग पेड़ अलग-अलग ग्रहों से संबंधित होते हैं उनकी जड़ों में भी वही ऊर्जा होती है, जो रतन के धारण करने पर हमें प्राप्त होती है ‌।

सूर्य ग्रह के लिए: यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य अशुभ प्रभाव दे रहा हो तो सूर्य के लिए माणिक रत्न बताया गया है। माणिक के विकल्प के रूप में बेलपत्र की जड़ लाल या गुलाबी धागे में रविवार को धारण करना चाहिए। इससे सूर्य से शुभ फल प्राप्त किए जा सकते हैं।

चंद्र ग्रह के लिए: चंद्र से शुभ फल प्राप्त करने के लिए सोमवार को सफेद वस्त्र में खिरनी की जड़ सफेद धागे के साथ धारण करें।

मंगल ग्रह के लिए: मंगल ग्रह को शुभ बनाने के लिए अनंत मूल या खेर की जड़ को लाल वस्त्र के साथ लाल धागे में डालकर मंगलवार को धारण करें।

बुध ग्रह के लिए: बुधवार के दिन हरे वस्त्र के साथ विधारा (आंधी झाड़ा) की जड़ को हरे धागे में पहनने से बुध के अशुभ प्रभाव दूर होते हैं।

गुरु ग्रह के लिए: गुरु ग्रह अशुभ हो तो केले की जड़ को पीले कपड़े में बांधकर पीले धागे में गुरुवार को धारण करें।

शुक्र ग्रह के लिए: गुलर की जड़ को सफेद वस्त्र में लपेट कर शुक्रवार को सफेद धागे के साथ गले में धारण करने से शुक्र ग्रह से शुभ फल प्राप्त होते हैं।

शनि ग्रह के लिए: शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शमी पेड़ की जड़ को शनिवार के दिन नीले कपड़े में बांधकर नीले धागे में धारण करना चाहिए।

राहु ग्रह के लिए: कुंडली में यदि राहु अशुभ स्थिति में हो तो राहु को शुभ बनाने के लिए सफेद चंदन का टुकड़ा नीले धागे में बुधवार के दिन धारण करना चाहिए।

केतु ग्रह के लिए: केतु से शुभ फल पाने के लिए अश्वगंधा की जड़ नीले धागे में गुरुवार के दिन धारण करें।


आपका दिन शुभ व मंगलमय हो इन्हीं शुभकामनाओं के साथ आभार🙏🏻

अधिक जानकारी के लिए🎯https://drshafaligarg.com/services/

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *